इंदौर: "ऑपरेशन ईगल क्लॉ " के अंतर्गत नशे के सौदागरों पर प्रभावी कार्यवाही ..


इंदौर पुलिस के "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" के अंतर्गत पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा नशे के सौदागर के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही...

पुलिस थाना तेजाजीनगर ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान, अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले तस्कर को लिया गिरफ्त में।


आरोपी के कब्जे से 01 किलो 686 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एंव घटना में प्रयुक्त मो.सा. बरामद

 "नया सबेरा एक नई शुरुआत" अभियान भी थाना तेजाजीनगर जोन-1 मे जोर शोर से क्रियान्वित कर, किया जा रहा है लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक

इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री विनोद कुमार मीना के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन अनुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री आलोक कुमार शर्मा व सहायक पुलिस आयुक्त, आज़ाद नगर के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना प्रभारी तेजाजीनगर द्वारा एक गांजा तस्कर को पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी तेजाजी नगर





क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश हेतु पुलिस थाना तेजाजी द्वारा दिनांक 05.09.2024 को रात्रि में वाहन एंव संदिग्धों की चेकिंग हेतू मुम्बई आगरा हाईवे पर चैकिंग करते हुए वाहन चैकिंग स्थल कैलोद करताल फाटा सर्विस रोड बायपास पर मय हमराही बल के पहुंचकर वाहन चैंकिग की जा रही थी उसी दौरान एक रसाइकिल दो व्यक्ति राउ तरफ से आ रहे थे जो वाहन चैंकिग करती पुलिस को देखकर अचानक अपनी मो.सा. रसाईकि कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे हमराही फोर्स की मदद से घेराबंदी कर तत्काल पकडा जिनसे भागने के संबंध में पूछते कोई संतोषजनक उत्तर ना प्राप्त होने पर मो.सा.पर रखे झोले की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 01 किलो 686 ग्राम किमती 25000/- रूपये का होना पाया गया जिस पर आरोपियों से उक्त गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल नं. MP11-ZF-9391 स्प्लेण्डर प्लस को जप्त किया जाकर *आरोपियों 01. मिथुन कटारे उम्र 24 साल नि. ग्राम पलासमाल जामनझिरी थाना धामनोद जिला धार 02. अर्जुन सिंह गावड उम्र 19 साल नि. ग्राम पलासमाल जामनझिरी थाना धामनोद जिला धार* को गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूध्द थाना तेजाजीनगर इन्दौर पर अप धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया गया हैं। घटनास्थल पर ही नए कानून बी.एन.एस. के अंतर्गत ऑडियो वीडियो साक्ष्य संकलन की कार्यवाही E-साक्ष्य एप के माध्यम से कराई गई। आरोपियों से गांजा लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ कर स्त्रोत का पता लगाया जा रहा हैं।

एस आई अविनाश नागर 
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजीनगर श्री देवेन्द्र मरकाम, उ.नि. अविनाश नागर, सउनि प्रदीप सोलंकी, प्र.आर. विजेन्द्र सिंह, प्र.आर. देवेन्द्र परिहार, प्र.आर. अभिनव शर्मा, आर. दिपेन्द्र राणा, आर. गोविन्दा गाडगे, आर. प्रवेन्द्र यादव, आर. राजेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही ।

क्या


है ऑपरेशन ईगल क्लॉ ?

दरअसल, इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री को रोकना है। 

ड्रग्स पेडलर्स को पकड़ने के लिए पुलिस ने जनता से मदद मांगते हुए इसके लिए बकायदा हेल्पलाइन नंबर 7049108852 जारी कर हेल्प डेस्क भी बना दी है।

शहर का कोई भी आम नागरिक इस नंबर पर कॉल कर ड्रग्स बेचने या उपयोग करने वाले की जानकारी दे सकता है। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रहेगा, क्योंकि इस नंबर पर आने वाली शिकायते डीसीपी स्तर का अधिकारी हैंडल करेगा।

इंदौर (मध्य प्रदेश): नया सवेरा-एक नई शुरुआत हेल्प डेस्क के तहत ऑपरेशन ईगल क्लॉ शहर भर में प्रभावी होगा और नशे की समस्या पर लगाम लगाने के लिए टीमें गठित की गई है । पहले इसकी शुरुआत डीसीपी जोन-1 ने की थी, लेकिन अब इसे सभी जोन में चलाया जा रहा है।

,,,,,,,,,,,,,,

विधिक आवाज न्यूज़ चैनल तेजी से लोकप्रियता होता न्यूज़ चैनल है। विधिक आवाज न्यूज़ चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करें और ऐसे ही खबरें प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप नंबर को आपके ग्रुप में ऐड करें ।

व्हाट्सएप करे 08827444598 आपके ग्रुप में इस नंबर को ऐड कर सकते है जिससे आपको समस्त खबरे प्राप्त होती रहे ।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال