मऊगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष मध्यान्ह भोज

मऊगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष मध्यान्ह भोज 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मऊगंज जिले में भी सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज माध्यमिक विद्यालय पन्नी में आयोजित किया गया। विशेष मध्यान्ह भोज में विद्यार्थियों के साथ कलेक्टर अजय श्रीवास्तव , अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनधिगण तथा बच्चे शामिल हुए। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने प्रतिभावान छात्राओं श्रेया सिंह एवं काजल विश्वकर्मा को पाँच-पाँच सौ रूपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال