मंदसौर : उप मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी तुषार परमार को बनाया जिले का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर


उप मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी तुषार परमार को बनाया जिले का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर 

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिले में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हॉकी खिलाड़ी श्री तुषार परमार को बनाया।

 हॉकी खिलाड़ी श्री तुषार परमार ने नेशनल हॉकी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश दुनिया में मंदसौर का नाम गोरवान्वित किया है। हॉकी खिलाड़ी तुषार परमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। द्वितीय वेस्ट जोन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जूनियर इंटरनेशनल जोनल चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 14वां स्थान प्राप्त किया। यह मंदसौर जिले के लिए गर्व की बात है। तुषार से जिले के खिलाड़ी प्रेरणा ले रहे हैं तथा खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।     


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال