मंदसौर : कलेक्‍टर द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान 55 ग्रामीणजनों की समस्‍याएं सुनी


कलेक्‍टर द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान 55 ग्रामीणजनों की समस्‍याएं सुनी

मंदसौर : मंगलवार, अक्टूबर 22, 2024,

जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 55 ग्रामीणजनों की समस्‍याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए । 

जनसुनवाई के दौरान निवासी काचरिया चन्‍द्रावत के हीरालाल के द्वारा खेत पर जाने के रास्‍ते के संबंध मे आवेदन दिया , जिस पर कलेक्‍टर द्वारा एसडीएम मल्‍हारगढ़ को निर्देश दिये कि आवेदन का जल्‍द निराकरण कर खेत पर जाने के लिए रास्‍ता प्रदान करें। 

निवासी बोरखेड़ी की संगीता बाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास न दिया जाने के संबंध मे आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिये कि आवेदन की जांच कर पीएम आवास के लिए नियमानुसार कार्यवाही करें। 

निवासी क्‍यामपुर के जगदीश द्वारा अवैध पट्टे की जांच के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा सीईओ जनपद पंचायत सीतामऊ को निर्देश दिये की अवैध पट्टे के संबंध में जांच कर कार्यवाही करें। 

निवासी सूंठी के कारूलाल द्वारा जाति प्रमाण पत्र के संबंध मे आवेदन दिया जिस कलेक्‍टर द्वारा सीतामऊ एसडीएम को निर्देश दिये कि कारूलाल का जाति प्रमाण पत्र जारी करें। 

जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जुडवाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास मंजूर करने, निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, बीमारी सहायता, आपसी विवाद, शिक्षा ऋण दिलाने, सामुदायिक सुविधा घर (कम्युनिटी टायलेट) बनवाने आदि विषयों के आवेदन प्राप्त हुये।इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

✍️✍️पोस्ट बाय श्यामलाल चंद्रवंशी मंदसौर

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال