पाकीजा नपा...और अब टूटने की कगार पर .


पाकीजा नपा...और अब टूटने की कगार पर . 

इंदौर के रीगल तिराहे एमजी रोड पर मौजूद सबसे बड़े और पुराने शोरूम में से एक पाकीजा अब टूटने की कगार पर है। नगर निगम की ओर से 24 घंटे में अवैध निर्माण हटाने का आखरी मौका दिया ।

इंदौर के रीगल तिराहे एमजी रोड पर स्थित सबसे बड़े और पुराने शोरूम में से एक  पाकीजा नपा और अब टूटने की कगार पर आ गया है। 

नगर निगम की ओर से 24 घंटे में अवैध निर्माण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर 24 अक्टूबर गुरुवार को नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा सुबह 7 बजे कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें गया रिमूवल नोटिस

यह नोटिस मंजूर हुसैन गोरी पिता नूर, रुखसाना पति मंजूर हुसैन, मकसूद हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद, शाहेदा बी पति मकसूद हुसैन, इकबाल हुसैन गोरी पिता अहमद हुसैन, रईसाबी पति इकबाल हुसैन, महबूब हुसैन गोपी पिता नूर मोहम्मद, मेहरुनबी पति मेहबूब हुसैन व अन्य को भेजा गया है।

निगम ने 10 दिन का दिया था नोटिस इसके पहले द सूत्र द्वारा पाकीजा केअवैध निर्माण का खुलासा किए जाने के
बाद नगर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इसमें सख्ती करते हुए पूरे शोरुम की नपती कराई थी और फिर 11 अक्टूबर
को शोरुम संचालकों को सात दिन में पूरा अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस दिया था। साथ ही कहा था कि यह
हटाकर दस दिन के भीतर निगम को सूचित करें। यह दस दिन 21 अक्टूबर को खत्म हो गए। इसके बाद नगर निगम द्वारा यह फाइल नोटिस जारी किया है।

🙏✍️✍️पोस्ट बॉय विश्वामित्र अग्निहोत्री 
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال