देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा का निधन


देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा का निधन

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली।

देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का निधन बुधवार की शाम को हो गया। उन्‍होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा 86 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।

दरअसल, बुधवार की शाम में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी. जिसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। हालांकि उन्हें देश कभी भूल नहीं पाएगा। उन्होंने देश के लिए एक से बढ़कर एक काम किए।

 भारत को औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय ऊंचाइयां देने के लिए उन्हें सदा याद रखा जाएगा। सादर श्रद्धांजलि 

🙏🙏🙏

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال