इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब लगेगा हेपेटाइटिस और लिवर मरीजों के लिए क्लीनिक...


इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में  अब लगेगा हेपेटाइटिस और लिवर मरीजों के लिए क्लीनिक...

सबसे शेयर जरूर करें यह जरूरी जानकारी 

इंदौर : हेपेटाइटस और लिवर के मरीजों की जांच के लिए इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब हर सप्ताह एक विशेष क्लिनिक लगाया जा रहा है।

कहा और जब चलेगा क्लिनिक ?

इंदौर ने  यह विशेष क्लिनिक सप्ताह के हर शुक्रवार को गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में दूसरी मंजिल पर चलेगा। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कार्यरत गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अमित अग्रवाल ने बताया कि एमवाय हॉस्पिटल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हर माह 100 से अधिक मरीज ऐसे आते हैं, जो हेपेटाइटिस और लिवर की बीमारी से पीड़ित होते हैं। 

निजी अस्पतालों के मरीजो की संख्या को शामिल कर लिया जाए तो हर महीने लगभग हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को कतई लापरवाही नहीं बरतना चाहिए, वरना मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है।

किन परिस्थितियों और लक्षण में रहना पड़ेगा सावधान ?

👉🏻 शरीर में हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना।

👉🏻 मतली आना और बार-बार उल्टी होना।

👉🏻 त्वचा और आखों का पीला पड़ जाना।

👉🏻 पेट में लगातार दर्द बने रहना, भूख न लगना।

👉🏻 गहरे रंग का यूरिन निकलना।

👉🏻 जोड़ों में दर्द बने रहना, आए दिन बुखार बने रहना।

👉🏻 यदि ऐसे लक्षण महसूस होते हैं अथवा नजर आते हैं तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।

इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए विधिक आवाज समाचार समूह  के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। जरूरी वीडियो के लिए यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़ें। हमारी Website  www.vidhikawaj.live पर सभी जरूरी जानकारियां देखें। एवं दूसरों से भी यह मैसेज शेयर करें । 

🙏🙏धन्यवाद 🙏🙏



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال