मंदसौर: रास्ते में ही 108 एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, जचा-बच्चा स्वस्थ, परिजनों ने जताया आभार


"एंबुलेंस में हुआ चमत्कार, महिला ने दिया स्वस्थ बालक को जन्म!"

"प्रसव पीड़ा के बीच रास्ते में एंबुलेंस ने निभाया फर्ज, मां-बेटा दोनों सुरक्षित!"

मंदसौर जिले के ग्राम खातियाखेड़ी की गर्भवती महिला निर्मला बाई, पति भेरूलाल धनगर, को प्रसव पीड़ा होने पर नाहरगढ़ अस्पताल से जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल स्टाफ और पायलट भगवानदास बैरागी ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को बीच रास्ते में रोककर सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। 

एंबुलेंस में ही महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। जचा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया। महिला और उसके परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा और स्टाफ की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया। इस घटना ने एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता और जिम्मेदारी को साबित किया है।

रिपोर्टर:
श्यामलाल चंद्रवंशी, पत्रकार विधिक आवाज समाचार समूह ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال