क्या मध्य प्रदेश सरकार यूपी की तरह बिजली चोरी पर कड़ा कदम उठा सकती है?


उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, मध्य प्रदेश में सवाल उठे ।

संभल में योगी सरकार की कार्रवाई से क्या मध्य प्रदेश लेगा सबक?

संभल, उत्तर प्रदेश: योगी सरकार बिजली चोरी रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई कर रही है। संभल में बिजली चोरी के मामलों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बिजली विभाग के अनुसार, संभल के कुछ इलाकों में हर साल 13-14 करोड़ रुपये की बिजली चोरी होती है, जिससे विभाग के अधिकारी तक वहां जाने से डरते हैं। अब सरकार ने सभी अवैध कनेक्शनों को खत्म करने का अभियान तेज कर दिया है।

मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का मुद्दा:

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में बिजली चोरी रोकने की दिशा में ऐसी सख्ती नजर नहीं आती। इंदौर के खजराना, आजाद नगर और चंदन नगर जैसे क्षेत्रों में अरबों रुपये की बिजली चोरी होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। वहीं, गरीब हिंदू बहुल इलाकों में बिजली लाइन बिछाने का काम बिना किसी विरोध के जारी है, लेकिन अल्पसंख्यक क्षेत्रों में यह काम करने की हिम्मत सरकार नहीं दिखा पा रही। सवाल यह उठता है कि क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव या उनकी सरकार यूपी की योगी सरकार जैसा साहसिक कदम उठाने की हिम्मत करेगी ? 

#ElectricityTheft #YogiGovernment #UPActionMode #MadhyaPradeshNews #IndoreIssues #PowerTheft #VidhikAwaj #VishwamitraAgnihotri #GovernmentAccountability

✍️पोस्ट by vishwamitra Agnihotri*

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال