नागदा : सरपंच पति पर गंभीर आरोप, शासकीय भूमि के प्लॉट बेचने का मामला।


नागदा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, सरपंच पति पर अवैध प्लॉट बिक्री का आरोप

शासकीय भूमि पर मकान निर्माण: ग्रामवासियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

नागदा तहसील: शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, सरपंच पति पर अवैध बिक्री का आरोप


नागदा तहसील के ग्राम अमलावदिया जुनार्दा में शासकीय भूमि (सर्वे क्रमांक 253) पर अतिक्रमण कर पक्के मकान का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, गोविंद बलाई और बसंता बाई बलाई द्वारा सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह दावा किया गया है कि भूमि सरपंच पति दिनेश आंजना से खरीदी गई है, जो 3-3 लाख रुपये में शासकीय भूमि के प्लॉट बेच रहे हैं।

शिकायत के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था, लेकिन आरोपियों ने 9 जनवरी 2025 को फिर से निर्माण शुरू कर दिया और पिलर भी भर दिए। ग्रामवासियों ने प्रशासन से शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नागदा से बुलबुल परमार की खास खबर 



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال