मंदसौर : दलोदा में पेड़ से लटकी मिली युवती, पास में पड़ा युवक का शव – पुलिस जांच में जुटी


दलोदा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकी मिली युवती, पास में पड़ा युवक का शव , युवक-युवती की हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

मंदसौर | विधिक आवाज़ न्यूज़ | रिपोर्टर: श्यामलाल चंद्रवंशी, पत्रकार

मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के कचनारा गांव में आज सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। गांव के सरसोद फंटे के पास एक युवती का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि एक युवक का शव पास में जमीन पर पड़ा था।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, दोनों की हुई शिनाख्त

घटना की सूचना मिलते ही दलोदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत युवक-युवती की पहचान रतलाम जिले के बरखेड़ा रावटी गांव के रहने वालों के रूप में हुई है।

युवक: धन पिता रामचंद्र डामोर (उम्र 19 वर्ष)
युवती: खेला बाई पिता शंभू डाबी (उम्र 20 वर्ष)

दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है।

पुलिस जांच में जुटी, मौत की वजह पर संशय

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है या कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

#Vidhikawaj #VidhikawajNews #MandsaurNews #CrimeUpdate




Previous Post Next Post

نموذج الاتصال