मिर्जापुर: रिश्वतखोर इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने घसीटकर ले गई"


मिर्जापुर: रिश्वतखोर इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने घसीटकर ले गई । 
मिर्जापुर के चील्ह थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह को एंटी करप्शन टीम ने ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रिश्वत एक दुष्कर्म पीड़िता के पिता से मुकदमा दर्ज करने के एवज में मांगी गई थी। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर थाना परिसर में ही आरोपी इंस्पेक्टर को धर दबोचा।

विधिक आवाज समाचार | चिल्ह मिर्जापुर 
रिपोर्ट : राजेश कुमार यादव 
दिनांक 28/2/2025

गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एंटी करप्शन टीम इंस्पेक्टर को घसीटकर ले जाती नजर आ रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


पिछले 2 दिनों में दूसरी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 2 दिन पहले जिगना थाने के एक दारोगा को भी रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से मिर्जापुर पुलिस की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

वीडियो देखे :👇👇👇👇👇👇👇👇

जनता में आक्रोश, बर्खास्तगी की मांग

इस मामले के सामने आने के बाद आम जनता और पीड़िता के परिवार ने शिव शंकर सिंह की बर्खास्तगी की मांग की है। लोग कह रहे हैं कि "जो पुलिस खुद कानून तोड़ रही है, वह जनता को न्याय कैसे दिलाएगी?"

➡ क्या यूपी पुलिस ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करेगी, या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?






Previous Post Next Post

نموذج الاتصال