इंदौर पुलिस का बड़ा खुलासा: सिलिकॉन सिटी में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, केयरटेकर ही निकला मास्टरमाइंड


इंदौर पुलिस ने राऊ क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित के घर का केयरटेकर ही निकला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 9 लाख रुपये नकद और 1.5 लाख रुपये की सोने की चेन सहित कुल 10.5 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

विधिक आवाज समाचार| इंदौर
पोस्ट बाय : विश्वामित्र अग्निहोत्री|24 मार्च 2025

आरोपी: केशव रजक, निवासी ग्राम नंदराई, जिला दमोह (घर का केयरटेकर) चोरी की गई राशि: 12 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन बरामद माल: 9 लाख रुपये नकद और 1.5 लाख रुपये की सोने की चेन (कुल 10.5 लाख रुपये) घटनास्थल: सिलिकॉन सिटी, राऊ, इंदौर
तारीख: 11 मार्च 2025 (रिपोर्ट दर्ज)

कैसे हुआ खुलासा:

पीड़ित, अमित मिश्रा ने 11 मार्च 2025 को राऊ पुलिस स्टेशन में 12 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्हें अपने घर के केयरटेकर, केशव रजक पर शक था, जो घटना के बाद से गायब था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और केशव की तलाश शुरू की।

सूचना मिली कि केशव राऊ बाईपास के पास देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया की चोरी करने के बाद वो अहमदाबाद सोमनाथ, भोपाल, उज्जैन आदि जगहों पर घूमता रहा।

पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई राशि और सोने की चेन बरामद कर ली है।

पुलिस कार्रवाई:

राऊ पुलिस ने आरोपी केशव रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह इन्दौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके चलते यह खुलासा किया गया।

यह गिरफ्तारी इंदौर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, क्योंकि इससे एक हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला सुलझ गया है।


VIDHIK AWAJ , Indore, Madhya Pradesh, India  •
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال