अरिजीत सिंह का शो आज: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग को लेकर पुलिस का अलर्ट


इंदौर। बायपास स्थित सी-21 इस्टेट ग्राउंड पर आज मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शो में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। दोपहर 12 बजे से रात तक कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

विधिक आवाज समाचार|20 अप्रैल 2025

डायवर्जन प्लान:

पटेल नगर क्रॉसिंग से देवास नाका तक हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद।

रेडिसन चौराहा, स्टार चौराहा, लाभगंगा, RE-2 रोड जैसे मार्गों पर डायवर्जन लागू।

इंटरस्टेट बसों को मूसाखेड़ी चौराहा और पालदा रोड होते हुए हाईवे पर भेजा जाएगा।

व्हाइट चर्च से स्कीम नं. 140 के जरिए बायपास तक बसों को डायवर्ट किया गया है।


पार्किंग व्यवस्था:
श्रोताओं के लिए कार्यक्रम स्थल के पीछे निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने आग्रह किया है कि वाहन चालक निर्धारित पार्किंग में ही वाहन लगाएं, अन्यथा क्रेन से वाहन हटाए जाएंगे और जुर्माना लगेगा।

पुलिस की अपील:

मुख्य मार्गों पर वाहन पार्क न करें।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें।

ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें।

– विधिक आवाज़ संवाददाता
(जनता से जुड़ी हर जरूरी जानकारी के लिए जुड़िए 'विधिक आवाज़' से)

#Vidhikawaj #VidhikawajNews #इंदौर #ArijitSinghIndore #TrafficAlert
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال