प्रयागराज महाकुम्भ मे वायरल हुई मोनालिसा को फिल्मों मे काम देने आफर देने वाला फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा रेप के मामले मे गिरफ्तार


फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म, हमला, गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद, 30 मार्च 2025 को गाजियाबाद से उन्हें हिरासत में लिया गया। 

विधिक आवाज समाचार  |गाजियाबाद 
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव  |दिनांक 1 अप्रैल 2025

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म, हमला, गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद, 30 मार्च 2025 को गाजियाबाद से उन्हें हिरासत में लिया गया। 

28 वर्षीय पीड़िता, जो झांसी की निवासी है, ने आरोप लगाया है कि 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स टिकटॉक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई थी। बातचीत के बाद, जून 2021 में, सनोज ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर बुलाया और मिलने से इनकार करने पर आत्महत्या की धमकी दी। अगले दिन, वह उसे एक रिसॉर्ट में ले गए, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बनाए। 

पीड़िता का दावा है कि सनोज मिश्रा ने शादी का झांसा देकर उसे मुंबई बुलाया, जहां वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान, सनोज ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया और फरवरी 2025 में उसे छोड़ दिया। शिकायत के अनुसार, सनोज ने धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की तो वह उसकी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक कर देगा। 

दिल्ली पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गर्भपात से संबंधित मेडिकल साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है। सनोज मिश्रा, जो पहले से विवाहित हैं और मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं, ने प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा को फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम देने के बाद सुर्खियां बटोरी थीं।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال