भोपाल में लव जिहाद के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली


भोपाल में लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और ड्रग्स जैसे संगीन आरोपों में घिरे मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। जानकारी के अनुसार, फरहान पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

– विधिक आवाज़ न्यूज़ रिपोर्ट

📍 कैसे हुआ एनकाउंटर?

एनकाउंटर की यह घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पुलिस फरहान को एक अन्य आरोपी की तलाश में लेकर गई थी। रास्ते में उसने पेशाब करने का बहाना बनाकर पुलिस वाहन को रुकवाया। उसी दौरान फरहान ने मौके का फायदा उठाते हुए एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनने की कोशिश की और भागने लगा। पुलिस से हाथापाई के दौरान गोली चल गई, जो सीधे फरहान के पैर में जा लगी।

⚠️ फरहान पर क्या हैं आरोप?
फरहान पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं।

वह कॉलेज की छात्राओं को ड्रग्स और यौन संबंधों के जरिए फंसाता था।

उसने एक गिरोह बनाया था जिसमें मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों से दोस्ती का नाटक करते थे।

लड़कियों को हुक्का लाउंज, पब या किराए के कमरों में ले जाकर नशे की हालत में दुष्कर्म किया जाता था।

फिर उनके साथ बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेलिंग की जाती थी।

इन लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के भी मामले सामने आए हैं, जिससे पूरा मामला लव जिहाद की तरफ बढ़ता है।

🏥 वर्तमान स्थिति
घायल फरहान को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से जारी है।

इस घटना के बाद मध्यप्रदेश में जनाक्रोश चरम पर है, और सोशल मीडिया पर लोग फरहान जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विधिक आवाज तेजी से लोकप्रिय होता न्यूज चैनल नेटवर्क है। ऐसी ही खबरे प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिए विधिक आवाज समाचार समूह से।


 
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال