सुनसान जगह पर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर 

सीसीटीवी से खुला राज, एक्टिवा सवार निकला बदमाश सूरज बैरागी

इंदौर में छात्रा से बदतमीजी कर भागा एक्टिवा सवार, भंवरकुआं पुलिस ने धर दबोचा

विधिक साक्षरता समाचार | इंदौर 
रिपोर्ट : ज्ञान सिंह यादव 
26 मई 2025

इंदौर – छात्राओं की सुरक्षा को चुनौती देने वाले शोहदों के खिलाफ इंदौर पुलिस एक्शन मोड में है। इसी क्रम में भंवरकुआं थाना पुलिस ने सुनसान स्थान पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना 24 मई 2025 की है, जब एक छात्रा अपने हॉस्टल से खाना पार्सल करवाकर लौट रही थी। विष्णुपुरी कालोनी (एनएक्स) के सुनसान हिस्से में एक अज्ञात एक्टिवा सवार युवक पीछे से आकर छात्रा को अनुचित ढंग से छूकर फरार हो गया। पीड़िता ने तत्काल थाना भंवरकुआं में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद धारा 75 भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने घटना स्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। जांच में आरोपी की पहचान सूरज बैरागी (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम नावदापंथ, धार रोड, इंदौर के रूप में हुई। आरोपी मूसाखेड़ी क्षेत्र की एक साइकिल सर्विस दुकान में काम करता है और दुकान का सामान लेने के बहाने एक्टिवा लेकर निकला था।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। पुलिस का मानना है कि इस आरोपी के खिलाफ अन्य घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। मामले की जांच विस्तृत रूप से जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भंवरकुआं, उप निरीक्षक नीमलणि ठाकुर, महिला प्रआर हेमलता पंवार का विशेष योगदान रहा।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال