खंडवा: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था शुरू, श्रद्धालुओं ने की सराहना


खंडवा (ओंकारेश्वर)। जिला प्रशासन द्वारा प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं में विशेष बदलाव किए गए हैं, जो शनिवार यानी एकादशी पर्व से लागू हो गए हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जाने के बाद अब भक्तों के लिए ओंकार जी के दर्शन काफी सुलभ और सुगम हो गए हैं।

नई दर्शन व्यवस्था के प्रमुख बिंदु:
  • दूरी और दर्शन का नया स्वरूप: शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण के बाद अब श्रद्धालुओं को गर्भगृह के करीब की बजाय लगभग 10 फीट की दूरी से दर्शन कराए जा रहे हैं।
  • निकासी मार्ग: दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं की निकासी 'चांदी द्वार' से सुनिश्चित की गई है।
  • सुविधा और समय: निर्धारित दर्शन स्थल के चौड़ा होने से अब भक्त एक ही स्थान पर कुछ देर रुककर शांति और इत्मीनान से भगवान के दर्शन कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें धक्का-मुक्की की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

श्रद्धालुओं ने साझा किए अपने अनुभव:
  • गौरव सिंह (गाजियाबाद से आए श्रद्धालु): उन्होंने बताया कि वे पहले भी कई बार ओंकारेश्वर आ चुके हैं, लेकिन इस बार का दर्शन अनुभव बेहद अद्भुत और आनंददायक रहा। दूर से सुव्यवस्थित दर्शन होने के कारण बिना किसी जल्दबाजी के भगवान के दर्शन का पूरा समय मिला।
  • ईशा शर्मा (दिल्ली से आईं भक्त): उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले पीछे की भीड़ और जल्दी के कारण केवल कुछ सेकंड ही मिल पाते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत बिना धक्का-मुक्की के मन भरकर और तृप्त होकर दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال