कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना की मादा चीता ने दिया 4 शावकों को जन्म, देश में चीतों की कुल संख्या 62 हुई; सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया ऐतिहासिक


मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में आज बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता 'केओएमजी 3' ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि इन नए शावकों के जन्म के साथ ही अब देश में चीतों की कुल आबादी बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें से 43 चीतों का जन्म भारत की धरती पर ही हुआ है। उन्होंने कहा कि चार साल पहले शुरू किया गया चीता पुनर्वास कार्यक्रम आज एक बेहतरीन मिसाल बन चुका है।

डॉ. यादव ने इस बड़ी कामयाबी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के वन्यजीव संरक्षण संकल्प की सफलता बताया और इसे मध्यप्रदेश के लिए बेहद गर्व का विषय कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट चीता में योगदान देने वाले सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वन विभाग के कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال