चौकीदार के वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाली प्राचार्या रंगे हाथ गिरफ्तार


इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बदनावर विकासखंड के कानवन सरकारी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्या मंजू पाटीदार को ₹9,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। यह रिश्वत चौकीदार विजय बारिया के चार महीने के अटके वेतन को निकलवाने के बदले मांगी गई थी।

लोकायुक्त को दी गई शिकायत के अनुसार, मंजू पाटीदार ने कुल ₹13,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने ट्रैप दल गठित कर कॉलेज परिसर में ही प्राचार्या को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त टीम की सक्रियता से इंदौर और आसपास के इलाकों में भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है। 

इस कार्रवाई से यह साफ है कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार अपनी जड़ें फैला चुका है।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال