समझाइश के बाद यातायात पुलिस ने रॉंग साइड वाहन चलाने वालों पर की कार्यवाही


इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित सुखद यातायात के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन के सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने यातायात प्रबंधन क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

आज दिनाँक 1 मार्च को पलासीया चौराहा पर शेखर सेंट्रल की ओर से गलत दिशा में आने वाले वाहन चालकों द्वारा यातायात बाधित होने पर 2 दिन की समझाइए के बाद आज दिनांक को यातायात पुलिस की टीम द्वारा नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहन तथा गलत दिशा में आ रहे हैं वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। 

 कार्रवाई के पश्चात यातायात का संचालन सुगमता से हो सका अन्य वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर या गलत दिशा में वाहन चलाकर यातायात बाधित न करें सुगम यातायात में सहयोग करें।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال