इंदौर: मां ने मासूम को पानी की टंकी में डुबोया, 9 महीने की बच्ची की मौत


इंदौर से मानवता को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में एक महिला ने अपनी ही 9 महीने की मासूम बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। वजह—घरेलू विवाद।

विधिक आवाज समाचार समूह 
इंदौर मध्यप्रदेश 

बताया जा रहा है कि परिवार में आए दिन झगड़े होते थे। इसी मानसिक तनाव में मां ने वो कर डाला जिसकी कल्पना भी रोंगटे खड़े कर देती है। घटना के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ACP शिवेंदु जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, समाज के उस गहरे मानसिक अवसाद का भी प्रतीक है जहां रिश्ते नफरत और गुस्से में तब्दील हो रहे हैं।

पूरी खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें 👇👇



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال