इंदौर: फोटोग्राफर की निर्मम हत्या का खुलासा, चचेरे भाई समेत तीन आरोपी गिरफ्तार



इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक अमित पाल की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 

विधिक आवाज समाचार समूह 
Indore Madhyapradesh 

बीते तीन दिनों से लापता फोटोग्राफर का शव सिमरोल थाना क्षेत्र के जंगल में मिला था। मामले की तह तक पहुंचते हुए पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई जयेश, उसके साथी गणेश और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की शुरुआत 1 जून से होती है, जब अमित अचानक लापता हो गया। पुलिस ने जब कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस किए, तो शक की सुई जयेश पर आकर अटक गई। पूछताछ में सामने आया कि जयेश ने जन्मदिन पार्टी के बहाने अमित को बुलाया था। इसके बाद तीनों ने पहले गला घोंटा और फिर पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या के पीछे की वजह और भी चौंकाने वाली है — जयेश एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था, जो अक्सर अमित के साथ देखी जाती थी। जयेश को शक था कि दोनों के बीच संबंध हैं, इसी जलन और नफरत में उसने अपने दोस्त गणेश और एक नाबालिग के साथ मिलकर ये खौफनाक वारदात अंजाम दी।

डीसीपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पुख्ता हैं और पुलिस अब केस को कोर्ट में मज़बूती से पेश करने की तैयारी कर रही है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लीक करे 👇👇


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال