श्री अशोक बर्णवाल ने संभाली मध्यप्रदेश के 36वें मुख्य सचिव की कमान, निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के सीईओ


भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा (1991 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी श्री अशोक बर्णवाल ने गुरुवार को प्रदेश के 36वें मुख्य सचिव के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव कक्ष में निवर्तमान मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में बुधवार, 22 जुलाई को आदेश जारी किए गए थे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा इसी दिन निवर्तमान मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال