डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को लगाई आईपीएस की रैंक, कहा- "आपका व्यवहार अन्य के लिए बने प्रेरणास्रोत"


भोपाल। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत, भारतीय पुलिस सेवा (चयन सूची-2025) के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को आईपीएस (मध्यप्रदेश कैडर) में नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाणा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में इन सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा की रैंक अलंकृत की।

अधिकारियों को दी शुभकामनाएं:
डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी निष्ठापूर्ण और समर्पित सेवा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा:
  • "प्रदेश में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में आपने उत्कृष्ट कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे।"
  • "आप अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार को ऐसा रखें कि वह विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने।"
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समय पर योग्य अधिकारियों को अवसर प्रदान करना शासन की प्राथमिकता रही है, जिसके तहत इन अधिकारियों को आईपीएस में नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली आईपीएस रैंक:
गृह मंत्रालय द्वारा 17 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के प्रावधानों के तहत इन अधिकारियों को एक वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि और निर्धारित इंडक्शन प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। जिन अधिकारियों को रैंक लगाई गई, उनके नाम इस प्रकार हैं:
  1. श्रीमती निमिषा पाण्डेय
  2. श्री मलय जैन
  3. श्री अमित सक्सेना
  4. श्रीमती मनीषा पाठक सोनी
  5. श्रीमती सुमन गुर्जर
  6. श्री सब्यसाची सराफ
  7. श्री समर वर्मा
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال